֍:चुनाव आयोग ने मांगा जवाब §ֆ:§֍:स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लें राजनीतिक दल§ֆ:§֍:पीएम के बांसवाड़ा वाले बयान पर भेजा नोटिस§ֆ:§Election Commission: चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जरिए कथित तौर पर ‘आदर्श आचार संहिता’ (एमसीसी) के उल्लंघनों का संज्ञान लिया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे के नेताओं पर धर्म, जाति, समुदाय और भाषा के आधार पर नफरत एवं विभाजन फैलाने का आरोप लगाया था. चुनाव आयोग ने बीजेपी-कांग्रेस को नोटिस जारी कर 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है.

