֍:ऐसे रहें फिट§ֆ:सावन के पर्व में लोग काफी पूजा पाठ करते हैं और उपवास रखते हैं, जिससे कई बार शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होने लग जाती है. साथ ही उमस भरी गर्मी से हालत खराब हो जाती है. ऐसे में शरीरप में ग्लूकोज की कमी ना हो पाए. क्योंकि ब्रेन को ग्लूकोज से एनर्जी मिलती है. ब्रेन केवल ग्लूकोज, सुक्रोज ही लेता है. इसलिए व्रत के दौरान हमें मीठे और तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए. इसमें नारियल पानी, जूस, फल आदि शामिल हैं. इसके साथ पानी भी समय-समय पर पीते रहना चीहिए. आपको शरीर को अगर ग्लूकोज मिलता रहेगा तो थकान नहीं महसूस होगी और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे. §֍:इन चीजों को डायट में करें शामिल§ֆ:सावन के दौरान आप नारियल पानी, जिसमें पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स के गुण भरपूर मात्रा में होते है, उसे पीना चाहिए. साथ ही एनर्जी के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, फाइबर, कैल्शियम व पोटैशियम भरे होते हैं. जिससे शरीर में ताकत मिलती है.§सावन का पावन महीना चल रहा है. इस दौरान कई लोग सोमवार तो कई लोग हर रोज व्रत रखते हैं. ये व्रत शंकर भगवान के लिए रखा जाता है. इस महीने शिव भक्तों से मंदिर भरे रहते हैं. ऐसे में व्रत रखने पर अक्सर लोगों को थकान और कमजोरी महसूस होती है. तो आइए व्रत में खाने की कुछ टिप्स आपको बताते हैं, जिससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे.

