֍:1. भरोवा एग्री साइंस कृषि क्षेत्र में कैसे काम कर रही है?§ֆ:भरुवा एग्री साइंस पंतजलि की ग्रुप कंपनी है। यह कंपनी कृषि क्षेत्र में कई सालों से किसानो के लिए काम कर रही है। हम किसानों के लिए रिसर्च बेस्ट उत्पादों को बना रहे हैं। जिससे किसानों को आसानी रहे। इसी क्रम में भरोवा एग्री साइंस ने किसानों के लिए ‘धरती का डॉक्टर’ नाम से एक मशीन तैयार की है। ‘धरती का डॉक्टर’ एक मिट्टी की जांच करने वाली मशीन है। यह मशीन मिट्टी के 12 आवश्यक मापदंडों का परीक्षण करने में मददगार है। यह एक इनोवेटिव मशीन है। ‘धरती के डॉक्टर’ नामक इस मशीन को आईएआरआई ने सर्टिफाइट किया है। इस मशीन को बनाने के लिए आचार्य बालाजी और स्वामी जी का बड़ा योगदान है। उनके सौजन्य से इस मशीन को किसानों के लिए बाजार में लाया गया है।
§֍:2. किसानों के लिए कैसे मददगार है ‘धरती का डॉक्टर मशीन’ §ֆ:धरती का डॉक्टर मशीन खास किसानों की जरुरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस मशीन से हर एक किसान को मिट्टी की जांच करने में काफी आसानी मिलेगी। मशीन के द्वारा किसान मिट्टी के 12 मापदंडो को आसानी से जांच कर सकते हैं। इन 12 मापदंडो की जांच के बाद किसानों को पता चलेगा कि उन्हें कौन से न्यूट्रीशन को कितनी मात्रा को जमीन में डालना है। यह मशीन किसानों की लागत को कम करने का काम कर रही है। इस मशीन के द्वारा हम केवल 10 मिनट में मिट्टी की जांच कर सकते हैं। किसानों को केवल 10 मिनट के अंदर पता चल जाएगा कि उनकी मिट्टी में किन- किन पोषक तत्वों की कमी है। साथ ही किसान मिट्टी की जांच की रिपोर्ट को पीडीएफ फॉर्म में भी ले सकते हैं। पंतजलि ने धरती का डॉक्टर एक ऐप भी लॉन्च किया है। जिसकी मदद से किसानों को काफी फायदा मिलेगा।
§֍:3. इस मशीन का लाभ किसान कैसे उठा सकते हैं?§ֆ:धरती का डॉक्टर मशीन किसानों के लिए सब जगह मौजूद है। हम कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्घालय, कॉरर्पेटिव सोसाइटी समेत सरकारी संस्थानों पर इस मशीन को किसानों के लिए उपलब्ध करा रहे हैं। इन संस्थानों की मदद से हम किसानों तक इस मशीन को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यहां से जुड़े किसान धरती का डॉक्टर मशीन का लाभ उठाकर मिट्टी की जांच करा सकते हैं।
§֍:
1. जानें कैसे काम करती है धरती का डॉक्टर मशीन ?
§ֆ:भरुवा एग्री साइंस के डायरेक्टर परेश पटेल ने बताया कि यह मशीन मृदा स्वास्थ्य के 12 आवश्यक मापदंडों का परीक्षण करती है, जिसमें प्राथमिक पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम के साथ-साथ माध्यमिक पोषक तत्व जैसे बोरॉन, आयरन, जिंक, कॉपर और मैंगनीज शामिल हैं। इस मशीन को भारत सरकार से पेटेंट और सीई प्रमाणन प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि पतंजलि के वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद इसे विकसित किया है और यह किसानों के लिए सर्वोत्तम संभव समाधान प्रदान करता है। §योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में विकसित पतंजलि की उन्नत मृदा परीक्षण मशीन ‘धरती का डॉक्टर’ को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा अपने केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) के माध्यम से आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया गया है। क्या है यह मशीन और कैसे किसानों के लिए साबित हो रही मददगार। इससे संबंधित जानकारी दी भरुवा एग्री साइंस के डायरेक्टर परेश पटेल ने। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ प्रमुख अंश।

