ֆ:भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।§असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। एनसीएस ने बताया कि ये भूकंप बुधवार शाम नौ बजकर 54 मिनट पर आया।

