֍:जनरल ने कही ये बात§ֆ:वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा, ‘मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है.’ राजधानी नेपीडॉ से प्राप्त तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि भूकंप के कारण सरकारी कर्मचारियों के आवास वाली कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तथा बचाव दल मलबे से पीड़ितों को निकाल रहे हैं. शनिवार को एएफी ने बताया की मरने वालों का आंकड़ा 694 पहुंच गया.§֍:§ֆ:म्यांमार की सरकार ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में खून की बहुत अधिक जरूरत है. मांडले में टूटी-फूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त राजमार्गों के साथ-साथ पुल और बांध के ढहने की तस्वीरें इस बात को लेकर और भी चिंता पैदा करती हैं कि बचाव दल पहले से ही व्यापक मानवीय संकट से जूझ रहे देश के कुछ इलाकों तक कैसे पहुंच पाएंगे. अंतरराष्ट्रीय बचाव समिति के म्यांमार निदेशक मोहम्मद रियास ने कहा, ‘ भूकंप से हुई तबाही को जानने में हमें कई सप्ताह लग सकते हैं.’§֍:§֍:101 लोग लापता§ֆ:थाईलैंड के बैंकाक शहर के अधिकारियों ने बताया कि बहुमंजिला इमारत सहित तीन निर्माण स्थलों पर 10 लोगों की मौत हुई हैं, 16 अन्य घायल हुए तथा 101 लोग लापता हैं. बचावकर्मी सोंगवुत वांगपोन ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में कम से कम दो निर्माण मजदूर थे, जो मलबे या मलबे के गिरने से मारे गए. इमारत का निर्माण थाईलैंड के सरकारी महालेखा परीक्षक के लिए चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा था. बैंकाक में अन्य स्थानों पर लोगों को इमारतों से बाहर निकालने को कहा गया और आगाह किया गया कि और अधिक झटके आने की आशंका के मद्देनजर वे घरों से बाहर ही रहें.§֍:चीन तक महसूस हुए झटके§ֆ:राजधानी नेपीडा में भूकंप से कुछ घर और धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए. चीनी मीडिया की खबरों के मुताबिक, भूकंप का झटका चीन के युन्नान और सिचुआन प्रांतों में भी महसूस किया गया तथा म्यांमार की सीमा पर स्थित रुइली शहर में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हुए हैं. मीडिया ने रुइली के एक व्यक्ति से प्राप्त वीडियो प्रसारित किया, जिसमें दिखाई दे रहा है कि सड़क पर इमारत का मलबा बिखरा हुआ है और एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर रखकर एम्बुलेंस की ओर ले जाया जा रहा है. एक वेबसाइट ने स्थानीय निवासी के हवाले से बताया कि रुइली से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित चीनी शहर मंगशी में भूकंप इतना तेज था कि लोगों के लिए खड़ा होना भी मुश्किल था. युन्नान की प्रांतीय राजधानी कुनमिंग के एक निवासी ने ‘द पेपर’ को बताया की उसकी छत का लैंप तेजी से हिला रहा था और 10 सेकेंड से ज्यादा यह जारी रहा.§֍:भारतीय कंपनी के अधिकारी भी फंसे§ֆ:आदित्य बिरला केमिकल्स थाईलैंड के प्रमुख अजय महाजन भी विनाशकारी भूकंप में फंसे. उन्होंने बताया, ‘शुरु में मैंने सोचा कि ये झटके कार के टायर में हवा के कम दबाव के कारण हो सकते हैं. कुछ ही क्षणों बाद मुझे एहसास हुआ कि जिस पुल पर यात्रा कर रहा था, वह पूरा पुल हिलने लगा.’ वे शुक्रवार को बैंकाक में दोपहर की एक मीटिंग के लिए बाहर निकले थे. उसी समय म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर पूरे थाईलैंड में दिखने मिला.§म्यांमार में शुक्रवार दोपहर एक भंयकर भूकंप आया, जिससे तबाही मच गई. भूकंप से मरने वालों की संख्या 694 पहुंच गई है. इसके पहले म्यांमार के सैन्य शासन ने 144 मौतों की पुष्टि की थी. यहां के दो सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों मांडले और राजधानी नेपीडॉ से आ रही तस्वीरों और वीडियो में भारी नुकसान दिख रहा है. पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप का भारी असर हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. भूकंप के चलते 1600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई और इसका केन्द्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट था.

