§֍:पार्टी की स्थापना से पहले की लंबी पदयात्रा§ֆ:पार्टी की स्थापना किशोर द्वारा चंपारण से राज्य की 3,000 किलोमीटर से अधिक लंबी ‘पदयात्रा’ शुरू करने के ठीक दो साल बाद की गई थी, जहां महात्मा गांधी ने लोगों को एकजुट करने के लिए देश में पहला सत्याग्रह शुरू किया था. “नया राजनीतिक विकल्प” जो बिहार को उसके पुराने पिछड़ेपन से मुक्ति दिला सकता है.§चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पटना में बुधवार को एक कार्यक्रम को आयोजित कर अपनी पार्टी लॉन्च कर दी है. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का नाम जन सुराज ही होगा. अपनी पार्टी के द्वारा उन्हें बिहार में राजनीतिक परिदृश्य में तूफान आने की उम्मीद है. उन्होंने मनोज भारती को कार्यकारी का अध्यक्ष बनाया है.#WATCH पटना, बिहार जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी – जन सुराज पार्टी की शुरूआत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024
प्रशांत किशोर ने कहा, "जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज… pic.twitter.com/DW8LVIJmYc

