֍:तिब्बत में 126 की मृत्यु§ֆ:तिब्बत के शिगात्से में भूकंप से करीब 125 लोगों की मृत्यु हो गई. इस हादसे में घायलों का आकड़ा 188 पहुंच गया है. भूकंप प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जारी है. शिजांग में मंगलवार सुबह आए भूकंप में 95 लोगों की मौत हो गयी थी. आज बुधवार की सुबह तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी है. वहीं, 130 घायलों का आकड़ा बुधवार की सुबह तक 188 पहुंच गया हैं. भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्व नेपाल के खुम्बू हिमालय पर्वतमाला में लोबुत्से के 90 किलोमीटर उत्तर- पूर्व में था.§֍:§तिब्बत में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए, जिससे उत्तरी बिहार से लेकर मध्य बिहार की धरती कांप गई. इसमें नेपाल से सटे जिलों में भूकंप की तीव्रता अधिक महसूस हुई. बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मुंगेर, पटना, समस्तीपुर सहित करीब 23 जिलों में भूकंप के झटकों का अनुभव हुआ. इन जिलों में सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया था. करीब 5 सेकेंड तक धरती हिलती रही.

