֍:बरबरी किस्म की बकरी§ֆ:पशुपालकों को बकरी का फॉर्म खोलने के लिए कई लोग बरबरी नस्ल की बकरी पालने की सलाह देते हैं. क्योंकि बाजार में इसकी काफी डिमांड रहती है, साथ ही ये बकरी काफी अच्छे दामों में बिक जाती है. ये एक ऐसी बकरी है जो कि लगातार ग्रोथ करती ही रहती है. बता दें कि इस बकरी की पहचान करना काफी आसान है. यह बकरी सफेद रंग की होती है और इसके शरीर पर लालरंग के धब्बे होते हैं, जिससे ये बकरी हिरण की तरह दिखती है. इसके कान और सींग काफी छोटे होते हैं. §֍:जानें क्या हैं इस नस्ल की बकरी को पालने के फायदे§ֆ:बरबरी नस्ल की बकरी को पालना काफी आसान है. इनको चरने के बाहर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि इसे फॉर्म में ही चारे के लिए छोड़ सकते हैं. इस नस्ल की बकरी का वजन औसतन 40 किलो तक पहुंच जाता है. साथ ही इसका मांस भी काफी महंगा होता है, जो कि मार्केट में काफी डिमांडिंग है. कहा जाता है कि बरबरी बकरी का मीट काफी स्वादिष्ट और नर्म होता है.§֍:कितनी होगी कमाई?§ֆ:बरबरी बकरी से आप काफी कमाई कर सकते हैं. इनका मीट बाजार में लगभग 900 रुपये प्रति किलो के दर से बिकता है और एक बकरी का वजन 40 किलो तक होता है. इसका मतलब कि पशुपालक एक दबकरी से कम से कम 36000 रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं, वो भी सिर्फ मीट बेचकर. अगर आप 10 बरबरी नस्ल की बकरियों को पाल रहे हैं, तो आप इसके मीट से 3 लाख 60 हजार तक का मुनाफा कर सकते हैं. §֍:दूध होता है काफी पौष्टिक§ֆ:कई बीमारियों जैसे डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी का दूध पिलाया जाता है उसमें बरबरी बकरी का दूध काफी कारगर होता है. बताते चलें कि इनके दूध का रेट कम से कम 200-300 रुपये प्रति लीटर होता है. §भारत में किसान अधिक कमाई के लिए पशुपालन की ओर रुझान कर लेते हैं. कई किसान गाय-भैंस पाल लेते हैं, तो वहीं कई लोग बकरी पालन भी करते हैं. बकरी पालन एक तरीके से काफी आसान होता है, क्योंकि बकरी को रहने के लिए कम खाना, पानी और जगह चाहिए होती है. साथ ही इसका मांस भी बाजार में बिक जाता है और बकरी के दूध की भी मार्केट में काफी डिमांड रहती है. ऐसे में आज आपको एक ऐसी बकरी की किस्म के बारे में बताएंगे, जो कि आपको सामान्य बकरी से काफी ज्यादा मुनाफा देगी.

