֍:कितनी मिलेगी सब्सिडी?
§ֆ:बिहार सरकार ने राज्य में बागवानी को लेकर किसानों को सब्सिडी मुहैया कराने के लिए और बाजार में स्ट्रॉबेरी की मांग को पूरा करने के लिए शुरु की गई है. इस योजना के तहत राज्य के किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए 8 लाख 40 हजार प्रति हेक्टेयर की लागत तय की गई है. इसमें किसानों को 40 फीसदी सब्सिडी के हिसाब से 3 लाख 36 हजार रुपये ही देने होंगे. इस योजना को पहले आओ पहले पाओ पर चलाया जा रहा है. किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा 2 हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती करनी होगी.§भारत में किसान अधिक्तर पारंपारिक खेती कर ही घर का पालन पोषण करता है. लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को दूसरी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है. ऐसे में बिहार सरकार की ओर से मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन को शुरु किया गया है. किसान बागवानी कर सरकार से फसल पर कई फीसदी तक सब्सिडी लेकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. सरकार के इस कदम से किसानों और राज्य में खेती को लेकर प्रोत्साहन बढ़ेगा.

