֍:क्या मधुमक्खी पालन का बिजनेस सही है?§ֆ:मधुमक्खी पालन एक ऐसा बिजनेस है, जो पर्यावरण के लिए काफी अच्छी है और कमाई भी अच्छी-खासी हो जाती है. देश में शहद की बढ़ती डिमांड को देखते हुए आप इस बिजनेस से लाखों भी कमा सकते हैं. एग्री बिजनेस के लिए विशेषज्ञ मधुमक्खी पालन को एक सटीक विकल्प मानते हैं.§֍:मधुमक्खी पालन में क्या है फायदा?§ֆ:मधुमक्खी पालन के बिजनेस की बात करें तो इसमें काफी ज्यादा फायदा है. मधुमक्खी पालन से आप शहद, मोम जैसे कई मधुमक्खी से बनने वाल उत्पाद को मार्केट में बेच सकते है. इनकी हमेशा बाजार में डिमांड बनी रहती है. बता दें कि इस बिजनेस के लिए आपको कुछ खास निवेश करने की आवश्कता नहीं है. साथ ही आपको मधुमक्खी पालन से कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा.§֍:कैसे होगी शुरुआत?§ֆ:मधुमक्खी पालन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विश्वविद्यालय में जाना होगा. जहां आपको इसकी ट्रेनिंग और बिजनेस से जुड़ी कई बातों का ज्ञान होगा. साथ ही मधुमक्खी का रख-रखाव जैसी कई चीजों के बारे में अनुभवी वैज्ञानिकों से सीखने मिलेगा. इसके बाद आप मधुमक्खी के छत्ते, रानी मधुमक्खी, सुरक्षा उपकरणों को खरीदेंगे और पपालन करने के स्थान पर उसे लगाएंगे. इसके बाद आपको नियमित रूप से पानी और पराग छत्ते को प्रदान करने होंगे. जब छत्ते शहद से भर जाएं, तो सावधानीपूर्वक शहद निकाल कर उसे पैक कर सकते हैं. इसके बाद आप उसे मार्केट और ऑनलाइन बेचकर काफी कमाई कर सकते हैं.§भारत में किसानों द्वारा उगाए जाने वाले जैविक उत्पाद अब मार्केट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. देश में बढ़ती महंगाई केबीच लोगों को खाने में केमिकल पसंद नहीं रहा है. इसलिए मार्केट में मिलने वाले आर्गेनिक प्रोडक्ट्स को लोगों ने इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है.

