֍:रिटर्निंग अधिकारी ने कही ये बात§ֆ:डीयूएसयू चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी राजेश सिंह ने पीटीआई से कहा कि मतगणना अगली अदालती सुनवाई के बाद होगी. उन्होंने कहा, “अदालत अब 21 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करेगी. उसके बाद ही हम तय कर पाएंगे कि मतगणना कब होगी. संभव है कि मतगणना अदालत की सुनवाई के बाद होगी. हमने नियमों का उल्लंघन करने वाले 90 प्रतिशत होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटा दिए हैं और बाकी को हटाने की प्रक्रिया चल रही है. उम्मीदवारों को बैनर हटाने का निर्देश दिया गया है.”§֍:जानें कितने संघ हैं उम्मीदवार?§ֆ:इस साल DUSU चुनाव में मुख्य उम्मीदवार आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ, वामपंथी छात्र संगठन अखिल भारतीय छात्र संघ और भारतीय छात्र संघ हैं. वर्तमान में छात्र संगठन में एबीवीपी के पास सबसे अधिक सीटें हैं और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा संयुक्त सचिव के पद उसके पास हैं. सचिव पद पर एनएसयूआई का कब्जा है. §֍:§दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया. विश्वविद्यालय के उत्तरी और दक्षिणी परिसरों में 1.45 लाख से अधिक छात्रों ने वोट डाले. विश्वविद्यालय चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, 52 कॉलेजों के कुल 1,45,893 छात्रों ने नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चुनाव के लिए शाम 5.45 बजे तक वोट डाले. चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए उत्तरी और दक्षिणी परिसरों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. इसी के साथ अब चुनाव के नतीजों को लेकर सस्पेंस गहरा गया है.

