֍:’BEST’ बस ड्राइवर से हुई झड़प§ֆ:मुंबई के इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है. बृह्न्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) उपक्रम, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की परिवहन शाखा है. कालाचौकी पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, रूट 66 (दक्षिण मुंबई के बैलार्ड पियर से) पर एक इलेक्ट्रिक बस सायन में रानी लक्ष्मीबाई चौक की ओर जा रही थी, तभी यह घटना घटी. शराब के नशे में धुत एक यात्री का बस ड्राइवर से झगड़ा हो गया. जब बस लालबाग में स्थित गणेश टॉकीज के पास पहुंची तो उसने अचानक स्टीयरिंग पकड़ ली, जिससे ड्राइवर के नियंत्रण से बस बाहर हो गई.§֍:घायलों की जानकारी§ֆ:उन्होंने बताया कि बस ने दो मोटरसाइकिल और एक कार और कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे 9 लोग घायल हो गए. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. सभी घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने नशे में धुत यात्री को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.§महाराष्ट्र के मुंबई में एक यात्री ने बस ड्राइवर से झगड़ा कर लिया. इस दौरान यात्रि नशे में था. जब बस लालबाग में स्थित गणेश टॉकीज के पास पहुंची तो यात्री ने अनाचक स्टीयरिंग पकड़ लिया. जिसके बाद ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया. इस घटना में 9 पैदल यात्री चपेट में आ गए.

