֍:दिल्ली से लेकर हरियाणा तक बारिश का असर §ֆ:मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और NCR के कई स्थानों, सफीदों, जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा (यूपी) पिलानी (राजस्थान) कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, बरवाला, आदमपुर, हिसार, सिवानी, सोहना, रेवाडी (हरियाणा) गंगोह, हस्तिनापुर (यूपी) सिधमुख, सादुलपुर, भिवाड़ी में हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है.
§ֆ:अगले 2 घंटों के दौरान झुंझुनू (राजस्थान) में बारिश की संभावना है. देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखा जा रहा है.§֍:जानें दिल्ली का मौसम§ֆ:मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के आसार जताए हैं. वहीं, 20 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
§֍:देश के मौसम का हाल§ֆ:मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. राष्ट्रीय राजधानी में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरों में रह रहे हैं.
§दिल्ली में मौसम ने सुबह-सुबह करवट ली है.लगातार तापमान में गिरावट के साथ आज सुबह-सुबह दिल्ली में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है.

