֍:डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी §ֆ:ट्रंप ने कहा है कि अगर ग्लोबल स्तर पर लेन-देन में डॉलर को हटाने की कोशिश की गई तो ब्रिक्स देशों को इसके बुरे अंजाम भुगतने होंगे. इन देशों में बने माल को अमेरिका में बिकने पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दिया जाएगा. इससे ये माल अमेरिका में इतने महंगे हो जाएंगे कि उनका बिकना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए डॉलर को कमजोर करना सोचने से पहले ब्रिक्स देशों को अमेरिका को गुडबाई कह देना चाहिए. §अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डर है कि कहीं डॉलर की ग्लोबल करेंसी का स्टेटस खत्म नहीं हो जाए. खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी जुबान से यह डर जाहिर किया है. इससे डरे ट्रंप ने डॉलर और अपने देश की इकोनॉमी बचाने के लिए बड़ी धमकी दे डाली है. उन्होंने यह धमकी ब्रिक्स देशों को दी है. इसमें भारत, ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका संस्थापक देश हैं. बाद में कुछ और देशों को भी इसमें जोड़ा गया है.

