֍:इन स्टेशनों पर रखे गए बॉक्स§ֆ:ई-कचरे के लिए रीसाइक्लिंग बॉक्स को दो के सेट में इंस्टॉल किया गया है. इन्हें 15 मेट्रो स्टेशनों पर रखा गया है. इन बॉक्स को दो के सेट में रखा गया है. §֍:जानें किन स्टेशनमों पर रखे गए हैं बॉक्स§ֆ:इन रीसाइक्लिंग बॉक्स को दो के सेट में इंस्टॉल किया गया है. इसमें वेलकम, कश्मीरी गेट, नेताजी सुभाष प्लेस, गुरु तेग बहादुर नगर, नई दिल्ली, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, द्वारका, जनकपुरी पश्चिम, राजौरी गार्डन, मंडी हाउस, यमुना बैंक और लाजपत नगर शामिल हैं.§֍:डीएमआरसी फैलाएगी जागरुकता§ֆ:रीलाइक्लिंग बॉक्स के रखने से लोगों में ई-वेस्ट को लेकर जागरुकता बढ़ेगी. इसे लोगों के सामनेआने के लिए पेमेंट काउंटर के पास रखा गयी है, जिससे कि ये नजर में रहे. साथ ही यात्रियों को अपने ई-कचरे को जिम्मेदारी से निपटने की बात समझ आए. जेआईसीए की इस पहल से मेट्रो में सफर करने वालो में रीसाइक्लिंग कतो लेकर जिम्मेदारी बढ़ेगी. साथ ही पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा. डीएमआरसी द्वारा बताया गया कि अगर ये कार्य सफल होता है तो ई-कचरे के बॉक्स को वे हर स्टेशन पर लगाने की कोशिश करेंगे. §डीएमआरसी द्वारा ई-वेस्ट के लिए रीसाइक्लिंग बॉक्स मेट्रो स्टेशनो पर लगाए हैं. शुरुआत में ही इन बॉक्स की संख्या में 15 मेट्रो स्टेशन कवर हो रहे हैं. दरअसल, हाल ही में डीएमआरसी ने जापानी रीसाइक्लिंग कंपनी जेआईटी यामानाशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से प्रिंटर स्याही की बोतलों और कार्ट्रिज के रिसाइकिल के लिए ई-कचरा रीसाइक्विंग बॉक्स लॉन्च किया है. इसका उद्घाटन हौज खास मेट्रो स्टेशन पर जापान इंटरनेशनल कोर्पोरेशन एजेंसी और डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ. इसका उद्घाटन जापान के राजदूत महामहिम सुजुकी हिरोशी और डीएमआरसी के प्रबंधक निदेशक डॉ. विकास कुमार ने किया है.

