֍:क्यों हुआ बदलाव?§ֆ:बता दें कि दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में जनकपुरी पश्चिम-आर.के.आश्रम के बीच 490 मीटर खंड में निर्माण कार्य चल रहा है, इसी को लेकर येलो लाइन की टाइमिंग्स प्रभावित हुई हैं. ये बदलाव येलो लाइन से चलने वाली पहली मेट्रो के लिए अगले दो दिनों के लिए हुआ है.§֍:ये होंगी टाइमिंग्स§ֆ:दिल्ली मेट्रो की एडवाइजरी के मुताबिक 20 जुलाई को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए आखिरी ट्रेन रात 11:00 बजे के बजाय रात 10:45 बजे रवाना होगी. साथ ही मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए रात 11:00 बजे के बजाय रात 09:30 बजे रवाना होगी. §दिल्ली मेट्रो रेल निगम एडवाइजरी जारी करते हुए मेट्रो की येलो लाइन, जो कि ग्रुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर समयपुर बादली तक चलती है उसके टाइमिंग में बदलाव किया है. ऐसे में इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक टाइमिंग की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसी के चलते यात्रीयों को असुविधा न हो इसलिए वे डीएमआरसी की वेबसाइट या मोबाइल एप पर जाकर पहले मेट्रो की टाइमिंग चेक कर सकते हैं. दो दिनों के बाद ये टाइमिंग दोबारा से पहले जैसी हो जाएंगी.

