֍:सुबह 3:15 से चलेगी मेट्रो§ֆ:डीएमआरसी ने मुताबिक यात्रियों की सहूलियत के लिए रविवार 20 अक्टूबर को सुबह 03:15 बजे से 04:00 बजे के बीच 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी. इसके बाद 06:00 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. बाद में नियमित मेट्रो शेड्यूल शुरू हो जाएगा. सुबह-सुबह मेट्रो चलाने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि मैराथन में लोग समय से पहुंच सकें और अंतिम समय में भीड़ से बचा जा सके.§֍:प्रतिभागियों के लिए निशुल्क मेट्रो टिकट§ֆ:मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए मेट्रो स्टेशनों पर स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा. इससे वे मार्गदर्शन और सहायता प्रदान कर सकेंगे. रविवार को हाफ मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को नि:शुल्क क्यूआर कोड टिकट दिया जाएगा. सवा तीन से चार बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का परिचालन होगा. सुबह चार से छह बजे के बीच 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी.§ֆ:सुबह छह बजे से सभी कॉरिडोर पर अपने निर्धारित समय से मेट्रो उपलब्ध होंगी. इस उद्देश्य के लिए, प्रतिभागियों को क्यूआर कोड वाले विशेष रिस्टबैंड दिए जाएंगे. रिस्टबैंड क्यूआर कोड की मदद से आप आसानी से मेट्रो में सफर कर पाएंगे. §राजधानी दिल्ली की दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने हाल ही में मेट्रो टाइमिंग को लेकर जानकारी दी है. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 20 अक्टूबर को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन हो रहा है. इसमें काफी लोग भाग लेने वाले हैं. प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए रविवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाएं समय से पहले शुरू करने की घोषणा की है. सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 03:15 बजे से ही ट्रेनें शुरू हो जाएंगी. यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रे लाइन को छोड़कर सभी लाइनों पर लागू होगा.

