֍:इस साल से हुआ डिस्काउंट में इजाफा§֍:§ֆ:मार्केट में कई कारों पर डिस्काउंट लगा दिया है. इसकी वजह भारत स्टेज-6 नियमों को लागू होना भी है. इसकानून के आने से पहले वाली कारों में प्रदूषण के पिछले नॉर्म्स थे, इसलिए कंपनियां इन गाड़ियों को जल्द से जल्द बेचने के लिए डिस्काउंट की ट्रिक का इस्तेमाल कर रही हैं. §֍:जानें किस कंपनी का कितना है डिस्काउंट§ֆ:देस में अब बड़ी से लेकर छोटी सभी कंपनियां लोकप्रीय कारों को भी डिस्काउंट में बेच रही हैं. ऐसे में मारूती सुजुकी ब्रेजा पर 25 हजार और ग्रैंड विटारा पर 1 लाख 28 हजार की छूट मिल रही है. इसी के साथ हुंडई एक्स्टर पर 40 हजार और अल्काजार पर 90 हजार का डिस्काउंट, होंडा की एलिवेट पर 80 हजार, टाटा की नेक्सॉन पर 16 हजार से 1 लाख तक और हरियर पर 1 लाख 20 हजार की छूट मिल रही है.§֍:आने वाले महीनों में बढ़ सकता है व्यापार§ֆ:भारत में कारों की संख्या को देखते हुए इस साल भी कारों की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है. आने वाले कुछ महीनों में त्योहार शुरु हो जाएंगे. इसी समय पर कार बाजार में उछाल देखने को भी मिल जाता है. माना जा रहा है कि इसी समय में इंवेंट्री में कमी देखने को मिल सकती है. कंपनियों का कहना है कि पिछले साल कारों की बिक्री त्योहार के सीजन में ज्यादा हुई थी और उसी समय कई कारों को लॉन्च भी किया गया था. ऐसे में इस साल भी कारों की बिक्री में बढ़त देखने मिल सकती है.§भारत में कुछ ही सालों में कारों की बिक्री में तेजी देखी गई है, जिसकी वजह नए मॉडल्स का तेजी से मार्केट में उतरना है. ऐसे में कई कंपनियां अपनी कार बेचने के लिए मेहनत-मशक्कत कर रही हैं. इसी के चलते कंपनियों की ओर से कारों की खरीद पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार त्योहारों तक डिस्काउंट जारी रहने वाला है, क्योंकि कारों की इंवेंट्री काफी जमा हो गई है. इसी के साथ कंपनियां कारों के साथ गिफ्ट भी कस्टमर्स को दे रही हैं. डिस्काउंट देने के इस कम्पटीशन में हुंडई, टाटा मोटर्स, स्कोडा और होंडा जैसी कंपनियां लाइन में हैं.

