• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

वित्तीय समावेशन को लेकर 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक देशव्यापी अभियान शुरू

Fiza by Fiza
July 2, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
वित्तीय समावेशन को लेकर 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक देशव्यापी अभियान शुरू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा से वित्तीय समावेशन योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए देशव्यापी तीन माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा और देश के सभी 2.70 लाख ग्राम पंचायतों (GPs) और नगरीय स्थानीय निकायों (ULBs) को कवर किया जाएगा।

इस अभियान का उद्घाटन देशभर के 33 स्थानों पर एक साथ किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, राज्य सरकारों के अधिकारियों, SLBC संयोजकों, बैंकों के प्रतिनिधियों और लाभार्थियों ने भाग लिया। गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से शिरकत की।

 

अभियान के प्रमुख उद्देश्य:

इस तीन माह के अभियान के दौरान निम्नलिखित गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाएगा:

  • PMJDY के तहत बिना बैंक खाता वाले वयस्कों के लिए नए बैंक खाते खोलना
  • PMJJBY (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना), PMSBY (प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना) और APY (अटल पेंशन योजना) में नामांकन बढ़ाना
  • बैंक खातों में Re-KYC (जहां आवश्यक हो)
  • नामांकन विवरण अपडेट करने की सुविधा (जहां लंबित हो)
  • डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और बकाया जमा व शिकायत निवारण तक पहुंच पर जागरूकता सत्र आयोजित करना

 

अभियान की शुरुआत को मिला देशभर में सकारात्मक प्रतिसाद

अभियान के पहले ही दिन देशभर के 2087 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लाभार्थियों की भागीदारी देखी गई। दिल्ली और ओडिशा के बरगढ़ जिले सहित कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

 

वित्तीय समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

यह विशेष अभियान प्रधानमंत्री की वित्तीय समावेशन की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बुनियादी बैंकिंग सुविधाओं, बीमा और पेंशन योजनाओं के दायरे में लाकर वित्तीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। अभियान के माध्यम से सरकार जन-जन तक वित्तीय जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा और वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Previous Post

सरकार की ELI ‘योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार,अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियों के सृजन का लक्ष्य

Next Post

PM मोदी की पांच देशों की यात्रा शुरू: घाना से आगाज़, ब्राज़ील में BRICS समिट में होंगे शामिल, नामीबिया तक पहुंचेगा कूटनीतिक मिशन

Next Post
PM मोदी की पांच देशों की यात्रा शुरू: घाना से आगाज़, ब्राज़ील में BRICS समिट में होंगे शामिल, नामीबिया तक पहुंचेगा कूटनीतिक मिशन

PM मोदी की पांच देशों की यात्रा शुरू: घाना से आगाज़, ब्राज़ील में BRICS समिट में होंगे शामिल, नामीबिया तक पहुंचेगा कूटनीतिक मिशन

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.