֍:मुंबई के नए कमिश्नर बने देवेन भारती §ֆ:देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अभी तक मुंबई पुलिस में स्पेशल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। पहली बार जब फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे, उस दौरान भारती मुंबई पुलिस में जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर कार्यरत थे।§֍:महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम §ֆ:उनकी इस पद पर नियुक्ति से पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर पद का दर्जा घटाया, ताकि इसे एडीजी (अतिरिक्त महानिदेशक) रैंक के अधिकारी को सौंपा जा सके। पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से इस पद पर डीजी रैंक के अधिकारी ही नियुक्त किए जा रहे थे।§मुंबई पुलिस को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी देवेन भारती को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले देवेन भारती विवेक फनसालकर की जगह लेंगे। फनसालकर आज यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि देवेन भारती ने 26/11 हमलों की जांच का नेतृत्व भी किया था।

