֍:मंगलवार को हुई इतनी कमाई§ֆ:रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी “देवा” में एक अनोखी कहानी दिखाई गई है, जिसमें एसपी देवा हादसे में अपनी याददाश्त खो बैठता है. हालांकि, जब उसका दोस्त अतीत याद दिलाता है, तो वह खाकी वर्दी की बेइज्जती करने वालों को छोड़ता नहीं है. समीक्षकों से तो इस फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिले हैं, लेकिन थिएटर में मूवी को दर्शक ठीकठाक मिल गए हैं, यही वजह है कि फिल्म में अब भी कमाई करने की हिम्मत बाकी है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को तकरीबन 2.75 करोड़ के आसपास कलेक्शन करने वाली देवा ने मंगलवार को भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. पाचवें दिन कमाई के मामले में शाहिद कपूर की फिल्म ने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पीछे छोड़ दिया है. देवा ने रिलीज के पांचवें दिन जहां सिंगल डे पर 2.4 करोड़ की कमाई की, वहीं स्काई फोर्स सिर्फ 1.42 करोड़ की कमाई कर पाई है.§֍:दो दिनों में कमाए इतने करोड़§ֆ:दो दिनों में कमाए इतने करोड़§मशहूर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘देवा’ को अल्लू अर्जुन की “पुष्पा 2” और अक्षय कुमार की “स्काई फोर्स” ने मिलकर नीचे ला दिया. दो फिल्मो के बीच ‘देवा’ को कमाई का मौका नहीं मिला, जिससे फिल्म को शुरुआती दौर में काफी कम कमाई हुई. लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म के बाद मूवी एक अच्छी कमाई की पूरी कोशिश कर रही है. सोमवार के बाद अब शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म की मंगलवार की कमाई भी सामने आ चुकी है, जिससे ये साफ जाहिर है कि देवा बॉक्स ऑफिस पर किसी भी चुनौती से लड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.

