ֆ:
धान के अंतर्गत 394.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज की सूचना दी गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 378.04 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज की सूचना दी गई थी।
दलहन के अंतर्गत 122.16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज की सूचना दी गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 115.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज की सूचना दी गई थी।
मोटे अनाज के अंतर्गत 185.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज की सूचना दी गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 177.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज की सूचना दी गई थी।
तिलहन के अंतर्गत 188.37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज की सूचना दी गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 187.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज की सूचना दी गई थी।
§कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 27 अगस्त 2024 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है।

