֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली के तापमान में बदलाव चल रहा है. दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में दोपहर के समय मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है.§֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:देश के कई राज्यों में मौसमी बदलाव के बीच अरूणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी – 4 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है. इन इलाकों के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 1 फरवरी से 4 फरवरी के बीच दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देंगे. इन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू होगा. वहीं, दक्षिण में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.§֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रह सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. बिहार, बंगाल और ओडिशा में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज घने से बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.§देश के उत्तर भारत में मौसमी बदलाव चल रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है. एक तरफ दिन में धूप निकल रही है. वहीं, दूसरी ओर सुबह-रात में सर्दी जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज यानि गुरुवार के लिए बादल छाए रहने की आशंका जताई है. साथ ही मौसम शुष्क रहने वाला है. फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय ओडिशा में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाने की आशंका है.

