֍:इंदिरा गांधी ने निभाई थी अहम भूमिका§ֆ:पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि अमेरिका ने उनसे दोनों देशों के मामलों में दखल न देने की मांग की थी. जिसके बाद 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ. बता दें कि कंगना रनौत, अनुपम खेर , श्रेयस तलपदे, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और सतीश कौशिक की मुख्य भूमिकाओं वाली इमरजेंसी 17 जनवरी को स्क्रीन पर आई है.§बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली नई फिल्म इमरजेंसी का पंजाब में एक बार फिर विरोध शुरु हो गया है. यह फिल्म आज यानि 17 जनवरी से रिलीज हो रही है. इससे एक दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है. एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धानी ने इसके लिए सीएम भगवंत मान को पत्र भी लिखा है. पंजाब में पहले विरोध पर फिल्म से कुछ सीन्स को हटाया गया और सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म 17 जनवरी को रिलीज की गई.

