֍:
दिल्ली के AQI से लोग परेशान
§ֆ:दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार लोगों की चिंता बढ़ाता जा रहा है. सर्दियां जितनी नजदीक आती जाएंगी, उतना ही प्रदूषण बढ़ जाएगा. दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कई कारण हैं, जिनमें प्रमुख हैं वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्य, औद्योगिक प्रदूषण और पराली जलाना. दिल्ली सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न उपाय लागू करते रहते हैं. इनमें वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए ऑड-ईवन स्कीम, निर्माण कार्यों पर रोक और पराली जलाने पर सख्ती जैसी पहल शामिल हैं.§֍:जानें कैसी है एनसीआर की स्थिति?§ֆ:
• ग्रेटर नोएडा- 221
• गाजियाबाद- 227
• नोएडा- 225
• गुरुग्राम- 233
• फरीदाबाद-177
§֍:§भारत कीराजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में 29 अक्टूबर को प्रदूषण में राहत देखने मिल रही है. हालांकि, इस गिरावट के बाद भी एक्यूआई काफी खराब स्थिति में है. केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 274 मापा गया और अधिकतर इलाकों का एक्यूआई भी 300 के पार बना हुआ है. पिछले हफ्ते भी दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था.

