֍:दिल्ली में धूमधाम से मना रहे छठ§ֆ:आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही छठ की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, ‘पूर्वांचल के हमारे भाइयों के लिए छठ का त्योहार साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है. एक समय था जब हमारे भाइयों और बहनों को छठ का त्योहार मनाने के लिए ट्रेनों और बसों में भर-भरकर अपने गांव जाना पड़ता था. पिछले 10 साल में जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, दिल्ली में छठ का महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.’§भारत में त्योहारों का मौसम जारी है. भी दिवाली निकली ही है कि अब छठ पूजा को लेकर सभी तौयारी में जुट गए हैं. इसी के चलते देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को छठ महापर्व को लेकर सरकार की ओर से किए इंतेजाम की जानकारी दी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार छठ महापर्व के लिए 1000 छठ घाटों का निर्माण करा रही है. इससे किसी को भी पूजा में अपने घर से ज्यादा दूर सफर नहीं करना पड़ेगा.

