֍:पुलिस ने बॉर्डर पर नजर§ֆ:पूर्वी रेंज के जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार रावल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर पुलिस की पैनी नजर है. रेंज के सभी सर्कल के पुलिसकर्मियों को आदेश दिए हैं कि डग्गामार बसों को जब्त करें और उनके चालान किए जाएं. पुलिसकर्मी परमिट, अवैध पार्किंग समेत कई अन्य नियमों के चालान हो रहे हैं. बॉर्डर के आसपास भी पुलिस की कड़ी निगरानी है.§֍:पार्किंग में चल रहे बस अड्डे§ֆ:जानकारी के अनुसार, गाजीपुर, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर, गीता कॉलोनी, नंद नगरी, शास्त्री पार्क, सीलमपुर, उस्मानपुर पुश्ता, ब्रह्मपुरी पुलिया, बिहारी कॉलोनी सहित कई जगाहों में बस अड्डे चल रहे हैं. एलजी वीके सक्सेना की सख्ती के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग जाकर भी डग्गामार बसों को जब्त किया और चालान किए. बता दें कि सर्कल चालान भी जब्त किया जा रहा है. जिसमें कुल मिलाकर 859,238 का चालान जब्त किया गया है.§दिल्ली में डग्गामार बसों के खिलाफ सरकार की ओर से अभियान चल रहा है. इसमें पूर्वी रेंज ने पिछले 2 महीनों में 233 डग्गामार बसों को जब्त किया है. इसमें परमिट समेत कई नियमों के उल्लंघन के 859 चालान किए गए. दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने इसको लेकर कुछ माह पहले निर्देश जारी किए थे कि दिल्ली में बसें अधिकृत बस अड्डों के अंदर से ही चलेंगी. इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन कर चल रही बसों के लिए यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है.

