֍:दिल्ली पुलिस का समन §ֆ:सूत्रों ने बताया कि फेक वीडियो शेयर करने वाले कुछ कांग्रेसी नेताओं सहित पांच और लोगों को भी दिल्ली पुलिस द्वारा तलब किया जाएगा. यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब गृह मंत्रालय और बीजेपी की शिकायतों के बाद एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था.
§֍:इन धाराओं के तहत लगा आरोप §ֆ:स्पेशल सेल ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ छेड़छाड़ किए गए वीडियो ‘समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है’.§दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के मामले में सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को तलब किया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने रेवंत रेड्डी को उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ पूछताछ के लिए 1 मई को बुलाया है.

