֍:रास्तों में लगे चेक पोस्ट§ֆ:एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सिंघू बॉर्डर पर स्थानीय पुलिस की ओर से GRAP-4 नियम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिए चेक पोस्ट लगाए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्वि में तले किसान इस साल के फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पॉइंट टेंट लगाकर डेरा डाले हुए हैं.§֍:क्या हैं किसानों की मांगें?§ֆ:किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी के अलावा, कृषि लोन माफी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने की मांग कर रहे हैं. वे 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए “न्याय”, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 को बहाल करने और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं.§पंजाब से आज यानि 6 दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करने वाले हैं. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सिंघू बॉर्डर पर पूरी तैयारी कर ली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी सिंघू बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई है. एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि किसानों के दिल्लीा की ओर मार्च से पहले दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग पर सिंघू बॉर्डर पर एक तैनाती की योजना बनाई गई है. हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं. अगर किसानों के आंदोलन के बारे में कोई खुफिया इनपुट या जानकारी मिलती है तो उसके अनुसार फैसला लिया जाएगा.

