§ֆ:§֍:डीएमआरसी के एमडी ने दिया संदेश§ֆ:एक्टर नरेश गोसाईं, गुलाब जामुन अंकल दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए। #CleanIndia #SwachhtaHiSeva2024 #SwabhavSwachhata #SanskaarSwachhata pic.twitter.com/zfttQmHwfZ
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 26, 2024
§ֆ:डीएमआरसी के एमडी डॉ. विकास कुमार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 को लेकर संदेश दिया. इसमें उन्होंने कहा, “भारत के साथ दिल्ली मेट्रो भी स्वच्छता के इस पावन पर्व को मनाने में सम्मलित है. दिल्ली मेट्रो की संस्कृति का स्वच्छता एक अभिन्न भाग है. स्वच्छता के लिए दिल्ली मेट्रो सारे स्वच्छता नियमों का मन वचन और कर्म से पालन करता है. इसके लिए सारी ट्रेनें और संपूर्ण परिसर को स्वच्छ रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा. यात्रियों से ये अनुरोध रहता है कि वो वातावरण को स्वच्छ रखें और इसमें हमारी मदद करें. यात्रियों को समय-समय पर स्वच्छता के लिए जागरुक करने के लिए दिल्ली मेट्रो जगह-जगह पर समय-समय स्वच्छता के अभियान आयोजित करता है. मेरी आपसे अपील है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंति के अवसर पर हम हब ये प्रण लें कि अपने आसपास का क्षेत्र सदैव स्वच्छ रखेंगे और अपने देश को स्वच्छता के उच्चतम आयाम तक ले जाएंगे और एक मिसाल कायम करेंगे. सत्यमेव जयते”.§֍:मेट्रो यात्रियों ने कही ये बात§ֆ:स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के उपलक्ष पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक, डॉ. विकास कुमार ने अपना संदेश यात्रियों के साथ साझा करते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो हमेशा अपने स्टेशनों और मेट्रो परिसरों की साफ़ सफ़ाई पर ध्यान केंद्रित करती है। नियमित सफाई और एक समर्पित टीम… pic.twitter.com/sBQVzGQlU3
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 21, 2024
§ֆ:दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाली एक यात्रि ने कहा कि, दिल्ली मेट्रो की क्लीनलीनेस बहुत अच्छी लगती है. क्योंकि दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर जितनी सफाई रहती है उसके मुकाबले कहीं नहीं है. वहीं एक और यात्रि ने फीडबैक देते हुए कहा कि, भारत के परिवहन सेवाओं की बात करें तो एयरपोर्ट के बाद दिल्ली मेट्रो में ही साफ-सफाई देखने को मिलती है. बाकी परिवहन सेवाओं से दिल्ली मेट्रो में लाख गुना ज्यादा सफाई यहां देखने मिलती है.§ֆ:दिल्ली मेट्रो की स्वच्छता की कहानी यात्रियों की ज़ुबानी
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 23, 2024
स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने में दिल्ली मेट्रो के यात्रियों का योगदान महत्वपूर्ण है। आइए हम सब मिलकर भारत को स्वच्छ रखने का हर संभव प्रयास करें ताकि आप हर दिन स्वच्छ सफ़र का अनुभव कर पाएँ।
दिल्ली मेट्रो को स्वच्छ… pic.twitter.com/plZe2G5OZu
§दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से दिल्ली-एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरु किया गया है. इसको लेकर कई लोगों ने अपने संदेश साझा किए है. जिसको दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है. इसमें बॉलीवुड एक्टर नरेश गोसाईं उर्फ गुलाब जामुन अंकल ने अपने संदेश रिकॉर्ड कर डीएमआरसी को भेजे. जिसे उनके एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया. इसी के साथ कई यात्रियों ने भी दिल्ली मेट्रो की सफाई को लेकर अपने फीडबैक साझा किए.दिल्ली मेट्रो की स्वच्छता की कहानी यात्रियों की ज़ुबानी
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 24, 2024
स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने में दिल्ली मेट्रो के यात्रियों का योगदान महत्वपूर्ण है। आइए हम सब मिलकर भारत को स्वच्छ रखने का हर संभव प्रयास करें ताकि आप हर दिन स्वच्छ सफ़र का अनुभव कर पाएँ।
दिल्ली मेट्रो को स्वच्छ… pic.twitter.com/yGgkI21H9S

