§राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के लाजपत नगर में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है. इलाके के आई सेवन हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई. इसके बाद लगी हुई भीषण आग को बुझाने के लिए दिल्ली फायर ब्रिगेड को कॉल करके बुलाया गया. आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस ने करीब 16 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर भेजीं. आग इतनी भयानक थी कि इमारत से काले धुएं का गुबार निकलता नजर आया.
#WATCH | Lajpat Nagar, Delhi: Fire Officer SK Dua says, "Delhi Fire Service received the complaint at 11.30 am of a fire breaking out at Eye7 Hospital. Fire tenders were sent on the spot… We are focussed on dousing the fire and after that, we will look into the cause… There… https://t.co/VXF31q29HQ pic.twitter.com/aJiEPtG2TT
— ANI (@ANI) June 5, 2024

