֍:
मंत्री गोपाल राय ने की लॉन्चिंग
§ֆ:दिल्ली सचिवालय में आज विंटर एक्शन प्लान पर हर समय नजर रखने और ग्राउंड पर एक्टिविटी के मैनेजमेन्ट के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया है. ग्रीन वॉर रूम में मॉनिटरिंग के लिए 8 सदस्यीय टीम को तैनात किया गया है. 8 सदस्यों की इस टीम का नेतृत्व पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ नंदिता मोइत्रा करेंगी. §֍:ग्रीन वॉर रूम से 7 लेवल पर की जाएगी मॉनिटरिंग§ֆ:1. ड्रोन मैपिंग की निगरानी
2. रियल टाईम सोर्स एपसोर्समेंट स्टडी
3. पराली जलाने और खुले में कचरा जलाने से संबंधित नासा सैटेलाइट डेटा
4. ग्रीन एप पर आई शिकायतें
5. 13 हॉटस्पाट स्टेशन का डेटा
6. 24 मॉनिटरिंग स्टेशन के डाटा का विशलेषण
7. AQI(Air Quality Index)
§दिल्ली में सर्दियों के आते ही प्रदूषण काफी बढ़ जाता है. ऐसे में AQI लेवल के गिर जाने से दिल्ली में लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए एक नया रूम बनाया है. इसके तहत 21 फोकस प्वाेइंट पर खास ध्यायन रखा जाएगा. इसके लिए कुल मिलाकर 948 टीमों का गठन किया गया है, जो प्रद्रूषण से जुड़ी विभिन्नक गतिविधियों पर नजर रखेगी और उस पर जरूरत के अनुसार रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई की सिफारिश करेगी.

