֍:आतिशी पर दर्ज हुई FIR §ֆ:दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि चुनाव के ऐलान के बाद 7 जनवरी को करीब 02:30 बजे PWD के सरकारी वाहन, निजी चुनाव कार्यालय पर चुनाव से जुड़े काम के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा.
आतिशी की विधानसभा सीट कालकाजी के रहने वाले केएस दुग्गल ने गोविंदपुरी SHO को भी शिकायत दी. कालकाजी से विधायक आतिशी को इस हाई-प्रोफाइल सीट से फिर से टिकट दिया गया है. बीजेपी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मैदान में उतारा है.
§֍:केजरीवाल सरकार ने किया लोगों के लिए काम: सीएम§ֆ:पिछले दिनों मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि AAP की ईमानदार राजनीति सकारात्मक थी कि हमने कॉरपोरेट्स या पूंजीपतियों से पैसा नहीं मांगा. सबसे बड़ी समस्या यह है कि उम्मीदवार और पार्टियां बड़े दिग्गजों से फंड लेती हैं और फिर उनके लिए काम करती हैं और कॉन्ट्रैक्ट के रूप में भुगतान करती हैं. लेकिन केजरीवाल सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया, क्योंकि वे हमें लड़ने में मदद करते हैं. अगर हमने दिग्गजों से पैसा लिया होता तो हम मुफ्त पानी, बिजली, मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा नहीं दे पाते.
§चुनावी गहमागहमी के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) पर आचार संहिता के उल्लंघन में FIR दर्ज की गई है. कोड ऑफ कंडक्ट के आरोप में रिटर्निंग अफसर ने सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. इसके साथ ही आतिशी पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने निजी कार्यालय के लिए सरकारी व्हीकल का प्रयोग किया.

