֍:चुनाव के शुरुआती नतीजों में पलटा गेम §ֆ:इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे हैं. वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के निवास पहुंचे हैं. बता दें कि सुबह 10 बजे के आंकड़ो के अनुसार AAP के कई बड़े चेहरे शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं वहीं कांग्रेस महज एक सीट पर आगे चल रही है.
§֍:केजरीवाल के घर पहुंचे संजय सिंह §ֆ:चुनावी नतीजों के बीच संजय सिंह का केजरीवाल के घर पहुंचना और राहुल गांधी का सोनिया गांधी से मिलना पहुंचना अहम माना जा रहा है. सबकी नजर नतीजों और आंकड़ो पर टिकी है. अगले कुछ घंटों में चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद इन नेताओं के रिएक्शन का इंतजार रहेगा. देखना होगा कि शुरुआती रुझानों के बीच अब इनका अगला कदम क्या होता है.§֍:5 फरवरी को हुए थे मतदान §ֆ:बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें 60.54% वोटिंग दर्ज की गई थी. मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी के 19 मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रत्येक केंद्र पर अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां तैनात की गई हैं. §दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के कई बड़े नेता पीछे चल रहे हैं.

