֍:एम्स में बनने जा रहा 500 मरीजों वाला लाउंज§ֆ:अब दिल्ली एम्स जाने वाले मरीजों को अस्पताल के अंदर न सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों के साथ लाउंज वाली सुविधाएं भी मिलेंगी. एम्स में लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में एक लाउंज बनाया जा रहा है, जिसमें 500 लोग एक साथ बैठ सकेंगे. इसके जरिए 5 हजार से ज्यादा लोग एक दिन में शौचालय, वेंडिंग मशीन और इसके साथ ही अब एसी बसों की सुविधा का इस्तेमाल कर सकें. इतना ही नहीं, साल की अंत तक एमआरआई और जांचों के लिए हाईटेक लैब बनाने की भी तैयारी है.§֍:मरीज करेंगे एम्स में आरामदायक सफर §ֆ:एक मीडिया रिपोर्ट में एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर एम श्रीनिवास की काफी समय पहले की प्लानिंग सामने आई है, जिसमें एम्स के अंदर प्राइवेट गाड़ियों की एंट्री ना हो उसके बाद अब एम्स में इलेक्ट्रिक बस चलना शुरू हो जाएगी. यह बसें सुबह 7 बजे से ही शुरु हो जाएंगी और अगले 12 घंटों तक मरीजों को सेवा प्रदान करेंगी. यानि ये बसें सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक चलेंगी. एम्स का बड़ा कैंपस होने की वजह से मरीजों को एक बिल्डिंग से दूसरे बिल्डिंग जाने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. जिसको देखते हुए एम्स ने इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत की है.§भारत में इलाज के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान एम्स को माना जाता है. इसी को लेकर दिल्ली की सरकार ने यहां पर व्यवस्थाओं को अपडेट कराकर एकदम किसी 5 स्टार होटल की तरह करा दिया है. बता दें कि यहां मरीजों का पूराख्याल रखा जाता है. इसी को लेकर एम्स कैंपस में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत होने जा रही है. एम्स में फिलहाल ई-शटल सेवा चल रही है. इसमें गेट पर मरीज चढ़ते हैं और फिर अलग-अलग बिल्डिंग पर उन्हें लाइन लगाकर इस शटल सेवा का इंतजार करना होता है.

