֍:नवंबर में रही सबसे प्रदूषित हवा§ֆ:नवंबर के महीने में 2 दिन ‘सीवियर प्लस’ (450+ AQI) श्रेणी में रहे. 6 दिन ‘सीवियर’ (401-450) श्रेणी में, जबकि शेष 22 दिन ‘बहुत खराब’ (301-400 AQI) में थे. महीने में सबसे स्वच्छ दिन 27 नवंबर था, जब दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 303 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, 18 नवंबर को 494 के साथ यह महीना सबसे प्रदूषित रहा. यह AQI दिल्ली के इतिहास में अब तक के सबसे खराब AQI का बराबरी करता है, जो पहले 3 नवंबर 2019 को रिकॉर्ड किया गया था.§֍:§दिल्ली में काफी समय से वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ में चल रही है. इससे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन दिसंबर के पहले दिन ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ AQI श्रेणी में आ गई है. 29 अक्टूबर के बाद यह पहला दिन है जब एक्यूआई 300 से नीचे रहा. CPCB के दैनिक बुलेटिन में बताया गया कि रविवार को AQI 285 पर रिकॉर्ड किया गया, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है. दिवाली के बाद यह पहला दिन था जब दिल्लीवासियों ने अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा का अनुभव किया.

