֍:जल्द किसानों के खाते में आएगी 19वीं किस्त §ֆ:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2024 को जारी होगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में किस्त जारी कर सकते हैं।
§֍:24 फरवरी को आने की उम्मीद §ֆ:हालांकि, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर 19वीं किस्त से जुड़ी जानकारी अभी अपडेट नहीं हुई है। पोर्टल पर अब भी 18वीं किस्त की जानकारी उपलब्ध है, जो 5 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। ऐसे में किसान पीएम किसान पोर्टल पर नजर बनाए रखें ताकि उन्हें किसी भी नए अपडेट की जानकारी मिल सके। §PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर है। सरकार जल्द ही 19वीं किस्त जारी करने जा रही है, जिससे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता की रकम सीधे ट्रांसफर होगी।

