֍:सलमान खान को फिर मिली हत्या की धमकी §ֆ:मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी भरा मैसेज मिला है. इसमें एक्टर सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. मैसेज में ये भी लिखा है कि ‘इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.’ इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से शुरू कर दी है.§֍:सलमान खान के फार्म हाउस की रैकी कर चुके शूटर §ֆ:जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस और हरियाणा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई के इस शार्प शूटर को पानीपत से गिरफ्तार किया था. सुक्खा ने साल 2022 में लॉरेंस और गोल्डी बरार के इशारे पर मुंबई में सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस की रेकी की थी. रेकी के बाद सलमान पर अटैक सुक्खा को ही करना था, लेकिन उसका प्लान फेल हो गया था. बिश्नोई के शूटरों ने साल 2022 में सलमान को मारने के लिए फॉर्म हाउस की कई बार रेकी की थी, लेकिन हमले का प्लान फेल हो गया था. शूटरों ने फार्म हाउस के गार्ड तक से दोस्ती कर ली थी.
§बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी बहुत पुरानी है और हाल ही में हुई घटनाओं के बाद ये मामला और भी गंभीर होता नजर आ रहा है. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया है. बाबा सिद्दिकी सलमान के दोस्त भी थे और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी. इस बीच अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला है.

