֍:दिल्ली में मडंराया खतरा §ֆ:अस्पतालों को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और सिविक एजेंसियां, बम और डॉग स्क्वॉड की मदद से अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया गया. वैसे तो अस्पताल परिसर से कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली.
§֍:दिल्ली में 25 मई को मतदान§ֆ:दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है. उससे पहले देश की राजधानी को सुरक्षित रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. चुनाव को प्रभावित करने के लिए असमाजिक तत्व या आतंकी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं. इससे निपटने के लिए सुरक्षा बल तैयार हैं.
§राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे मेल सामने आ रहे हैं. पहले दिल्ली के नामी स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का मामला सामने आया अब इसके बाद राजधानी के अस्पतालों पर खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, बुराड़ी के एक अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल में धमकी वाला ईमेल मिला है. हालांकि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर पूरी जांच पड़ताल में जुट गया है.

