֍:लैंडिंग के दौरान आई थी खराबी§ֆ:केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान 24 मई को इस हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी. जिसके बाद उसे आज शनिवार को मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान वह रास्ते में तार टूटने की वजह से नदी में जा गिरा. बता दें कि लिफ्ट के दौरान एमआई-17 डिसबैलेंस होने लगा था, खतरे को देखते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया.§֍:जिला पर्यटन अधिकारी ने कही ये बात§ֆ:जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि 24 मई को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई थी. पायलट की सूझबूझ से हेली में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी. पर्यटन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हेली को ठीक करवाने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी, जिसके अनुसार सुबह सात बजे करीब वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेली को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था. थोड़ा दूरी पर आते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से एमआई 17 का बैलेंस बिगड़ने लगा, जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलिकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा.§ֆ:
§उत्तराखंड के केदारनाथ में एक और हादसा हो गया है. दरअसल, कुछ दिनों पहले केदारनाथ में एक हैलिकॉप्टरर खराब हो गया था, जिसको दूसरा हेलीकॉप्टर के जरिए मरम्म के लिए ले जाया जा रहा था. MI-17 हेलिकॉप्टर से इस हेलिकॉप्टर को लिफ्ट किया जा रहा था. तभी थारु कैंप के पास वायर टूटने से हेलिकॉप्टर नीचे नदी में गिर गया.#WATCH | Uttarakhand | While bringing a faulty helicopter from Kedarnath with another helicopter, the helicopter broke down and crashed. There is no loss of life, search operation of SDRF continues: SDRF
— ANI (@ANI) August 31, 2024
(Visuals Source: SDRF) pic.twitter.com/fzUEhHgRFH

