֍:डल्लेवाल की तबियत में सुधार§ֆ:किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद अब उनकी सेहत में सुधार आया है. आज उनके अनशन का 95वां दिन है. संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा नेप्रेस रिलीज के माध्यम से एक बयान जारी कर उनके स्वाजस्य्ा और मोर्चों के अगले कदम को लेकर अपडेट जारी दिया है.§֍:केंद्र से बातचीत में लंबा समय§ֆ:किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 95 दिन से केवल पानी पी रहे हैं और पिछले कुछ हफ्तों से मेडिकल सहायता ले रहे हैं. ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा की आज होने वाली बैठक में डल्लेवाल की गिरती सेहत और केंद्र के साथ मीटिंग की तारीख को लेकर चर्चा कर सकते हैं. §ֆ:बता दें कि किसान नेताओं ने कहा है कि हम पिछले लंबे समय से तथ्यों के आधार पर यह कहते आ रहे हैं कि दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा के किसानों को बेवजह दुर्भावना के तहत बदनाम किया जा रहा है. किसान और कृषि क्षेत्र प्रदूषण के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं.§किसानों का आंदोलन काफी समय से जारी है. केंद्र सरकार ने इस साल एक बार फिर किसानों से बातचीत शुरु की है. 14 और 22 फरवरी को दो बैठकें भी आयोजित हुईं. इसके बाद 19 मार्च को अगली बैठक होनी है. किसानों और सरकार के बीच अब तक 6 बैठकें हो चुकी हैं, जो बेनतीजा रहीं हैं. अब 7वीं बैठक में आगे बढ़ने की उम्मीद है. अब संयुक्तस किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने 1 मार्च को संगठन की बैठक बुलाई है.

