ֆ:§֍:हर जगह पहुंच रही डल्लेवाल की आवाज§ֆ:किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का कहना है कि आज सड़क से लेकर संसद तक MSP गारंटी कानून की गूंज सुनाई दे रही है. यह परमात्मा-वाहेगुरु के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है. इसमें मैंने खुद कुछ नहीं किया. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) औऱ किसान मजदूर मोर्चा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि देशभर में आज किसानों ने जिले और तहसील स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल की. §ֆ:पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक में भी किसानों ने व्यापक स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल की.किसान नेताओं ने कहा कि 100 घंटे भूखे रहने से ही इंसान की हालत खराब हो जाती है, लेकिन जगजीत सिंह डल्लेवाल मजबूत इरादों के धनी हैं. परमात्मा-वाहेगुरु के आशीर्वाद से 100 दिन से आमरण अनशन पर होने के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं.§पिछले साल से किसान आंदोलन जारी है. इसमें अपनी जान फूंक देने वाले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 100 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. उनके अनशन के बाद से ही केंद्र सरकार को एक बार फिर किसानों से मांगों को लेकर बातचीत शुरु करनी पड़ी. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेनवाल ने किसानों और लोगों को संबोधित किया. डल्लेरवाल के अनशन के 100 दिन पूरे होने पर देशभर में कोने-कोने में किसानों ने एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की. इस दौरान तीन मोर्चों- खनौरी, शंभू और रत्नडपुरा पर भी किसानों ने भूख हड़ताल की. किसानों में अब तक मांगें पूरी नहीं होने को लेकर सरकार के खिलाफ रोष है.

