֍:मीडिया से बातचीत में कही ये बात§ֆ:खनौरी बॉर्डर पर आज सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को 12 फरवरी को मोर्चे पर हो रही महापंचायत में शामिल होने का न्योता दिया गया है. डल्लेवाल ने कहा कि मैं अभी उतना स्वस्थ्य नहीं हुआ हूं कि 14 फरवरी की मीटिंग में शामिल हो सकूं. मैं 12 फरवरी को महापंचायत से बात करुंगा और उनसे 14 फरवरी की मिटिंग में जाने के लिए चर्चा करूंगा. पंजाब के सभी लोगों की यहां पर मौजूदगी से हमें ताकत मिलेगी. वरिष्ठव किसान नेता ने कहा कि महाराज प्रकाश आज खनौरी बॉर्डर पर मनाया जाएगा. 30 जनवरी को अखंड पाठ साहिब मनाया जाएगा, हम भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि आई.§֍:एसकेएम नेता ने कही ये बात§ֆ:यह मीटिंग पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बुलाई गई है. बता दें कि इससे पहले 13 जनवरी और 18 जनवरी को दो बैठकें हुई थीं, जो बेनतीजा रहीं. वहीं, एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के नेता सुखजीत सिंह हरदो झंडे ने SKM से 12 फरवरी की एकता वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कहा है. सुखजीत सिंह ने कहा कि 2 फरवरी को आंदोलन पूरा होने के साथ ही रैली आयोजित की जाएगी. वहीं, सोमवार को डल्ले वाल ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के एकता प्रस्ताकव पर भी बयान दिया. उन्होंकने कहा कि हमारी किसी किसान यूनियन से कोई दुश्मोनी नहीं है. बस मत अलग हैं और मांगों की प्राथमिकता का अंतर है. डल्लेवाल ने कहा कि SKM नेताओं ने पंजाब के मोगा में किसान महापंचायत में ‘एकता प्रस्तानव’ पारित किया और बाद में खनौरी आए.§किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन अब 64वें दिन में प्रवेश कर गया है, उन्होंने 26 नवंबर 2024 से किसानों की 12 मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी रखी हुई है. वहीं, केंद्र की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा को 14 फरवरी को बातचीत का न्योता दिया है. लेकिन जगजीत सिंह डल्लेवाल ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर वे पैनल के साथ वर्चुअली जुड़ सकते हैं.

