֍:भूकंप से हुआ भूस्खलन§ֆ:भूकंप के झटके के दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से भी पत्थर गिरने लगे. आपको बता दें कि वरुणावत पर्वत से कई बार भूस्खलन हो चुका है. हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इसके साथ ही, भूकंप से हुए नुकसान की भी पड़ताल की जा रही है. इस भूकंप के झटके से वर्ष 1991 में आई विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें भी ताजा हो गयीं. उस दौरान रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे भारी नुकसान हुआ था. वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप के बाद से यहां लगातार छोटे-मोटे भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं. अब तक 70 से अधिक भूकंप के छोटे झटके आ चुके हैं.§उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए. इस दौरान लोग डर से घरों के बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके से धरती हिल गई. भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. इससे पहले शुक्रवार को भूकंप का झटका इतना तेज था कि रोजमर्रा के कामों में लगे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

