֍:बीमा कंपनी पर उठे सवाल §ֆ:जिलाध्यक्ष छिमवाल ने कहा कि दो साल से किसानों को बीमा कंपनी की ओर से आलू का बीमा नहीं दिया जा रहा है। साथ ही सहकारी समिति की ओर से इस बार किसानों से फसली ऋण समय से पहले लिए जा रहा है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया है। साथ ही सीडीओ से बीमा का पूरा क्लेम दिलाने और फसली ऋण पूर्व की तरह लेने की मांग की। साथ ही समस्या हल ना होने पर आंदोलन करने के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कहीं है।§नैनीताल जिले भर के किसानों को दो साल से आलू का बीमा नहीं मिलने और सहकारी समिति की ओर से समय से पहले फसली ऋण लिए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को भीमताल विकास भवन पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किसानों का बीमा दिलाने और फसली ऋण पूर्व की तरह लिए जाने के लिए सीडीओ अशोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा।

