֍:मगरमच्छ मिलने से इलाके में हड़कंप§ֆ:खेत में दिखे मगरमच्छ की लंबाई करीब 3 फीट बताई जा रही है. वह कुछ महीना का बच्चा है. आसपास कोई बड़ी नदी या तालाब न होने के कारण वह कहां से आया इसकी जांच की जा रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ दूरी पर बस्तियों से लगा एक गंदा नाला बहता है, जिससे मगरमच्छ आ सकता है.§मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित कबीरा रोड के पास रविवार सुबह एक खेत में अचानक गेहूं कटाई के दौरान महिला मजदूर चिल्लाने लगी. जब लोगों ने खेत में जाकर देखा तो वहां मगरमच्छ था. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. सूचना पर पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया. जिसके बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर डेम में छोड़ दिया गया.

