֍:बाजार में क्यों गिर रहा किन्नू का रेट §ֆ:इसकी अहम वजह को जानने के लिए पंजाब एग्रीकल्च्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और उनकी टीम के अलावा कुछ विदेशी संस्थानों के एक्सपर्टस भी पंजाब के अबोहर पहुंचे. यहां किन्नू के बाग और पैकिंग शेड देखने के साथ ही प्रोसेसिंग प्लांट की बारीकियों को भी जाना. साथ ही बाग से लेकर प्रोसेसिंग यूनिट तक में बरती जा रहीं लापरवाही की ओर इशारा करते हुए खामियों को भी बताया. किसानों द्वारा किन्नू पर की जा रही वैक्सिंग को लेकर खासी हैरानी जताई गई. किन्नू के विदेशों खरीदारों द्वारा जताई जा रहीं खामियों की ओर भी इशारा किया गया.
§֍:सामने आई ये बड़ी वजह ?§ֆ:पीएयू के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसाल ने बताया कि पंजाब को सबसे ज्यादा किन्नू उत्पादक राज्य के तौर पर देखा जाता है. लेकिन इस वक्त किन्नू् के किसान बढ़ते प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में गिरावट से जूझ रहे हैं. बाजार में लागत के हिसाब से रेट भी नहीं मिल रहे हैं. इसकी वजह साफ हैं. जैसे किन्नू को ट्रांसपोर्ट करने का तरीका सही नहीं है. प्रोसेसिंग यूनिट की कमी है. किन्नू पर आने वाले निशान और उसमे केमिकल की मात्रा होने की वजह से एक्सपोर्ट में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
एक्सपोर्ट किए जाने वाले किन्नू की सही तरीके से ग्रेडिंग ना होना, फल में फाइटोफ्थोरा संक्रमण, वाहन प्रदूषण और फलों के पतला होने और उनका साइज छोटा होने की वजह से खासतौर पर एक्सपोर्ट में परेशानी आ रही है.
§֍:किन्नू की वैक्सिंग ने बिगाड़ा देश-विदेश का बाजार §ֆ:पीएयू के वाइस चांसलर ने किन्नू पैकिंग शेड देखने के बाद बताया कि किसान किन्नू की शेल लाइफ बढ़ाने के लिए वर्षों पुरानी पारंपरिक प्रथा वैक्सिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे होने से विदेशों में बैठे किन्नू के खरीदार इसकी शिकायत दर्ज कराते हैं. उन्होंने कहा कि वैक्सिंग के बजाए हमे किन्नू की पैकिंग के दौरान रंग के हिसाब से ग्रेडिंग पर ज्यादा जोर देना चाहिए. साथ ही मजबूत पेड़ों से काटे गए हेल्दी फलों से लिए गए रूटस्टॉक बीज इस्तेमाल करने पर जोर दिया. फाइटोफ्थोरा संक्रमण से आगाह करते हुए बताया कि फलों को जमीन के सपंर्क में कम आने दें.§देश के अलग- अलग राज्यों में आज खेती किसानी में परिवर्तन तो देखने को मिल रहा है लेकिन बवाजूद इसके किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. जी हां, कुछ ऐसा ही हाल पंजाब में किन्नू की खेती करने वाले किसानों का भी है. दरअसल, भारत में सबसे ज्यादा किन्नू का उत्पादन होता है. देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का किन्नू एक्सपोर्ट किया जाता है. लेकिन बीते कुछ समय से बाजार में पंजाब के किन्नू के रेटों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

