֍:1986 में हुआ था भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे§ֆ:कश्मीर में अब तक 2 ही इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. यह दोनों ही वनडे मैच रहे, जो श्रीनगर में हुए. पहला मैच 13 अक्टूबर 1983 को हुआ था, जिसमें भारत और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर हुई थी. इस मैच में वेस्टइंडीज ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 1986 में हुए मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत हारा था. इस तरह भारतीय टीम कश्मीर में कोई मैच नहीं जीत सकी.§֍:6 टीमें 25 मैच खेलेंगी, फाइनल श्रीनगर में होगा
§ֆ:आखिरी बार सितंबर 1986 को हुए वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया था. यह मैच श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम पर हुआ था. इस बार फ्रेंचाइजी लीग होगी, जिसका आगाज 20 सितंबर को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में होगा.
इसमें 6 टीमें 25 मैच खेलेंगी. टॉप दो टीमों के बीच फाइनल 16 अक्टूबर को होगा. टूर्नामेंट में 200 खिलाड़ियों का पूल बनाया गया. फाइनल श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम पर होगा.
§Legends League Cricket in Kashmir: कश्मीर में एक बार फिर क्रिकेट की बहार आने वाली है. यहां शिखर धवन और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज धूम मचाने वाले हैं. कश्मीर में 38 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब फैन्स स्टेडियम में दिग्गज खिलाड़ियों खेलते हुए देख सकेंगे.
दरअसल, कश्मीर में 20 सितंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) शुरू होने जा रही है. यह इस लीग का तीसरा सीजन रहेगा. इस लीग में धवन और कार्तिक समेत कई दिग्गज क्रिकेटर मैदान में उतरेंगे. टूर्नामेंट के लिए 200 खिलाड़ियों का पूल बनाया गया.

