ֆ:इमरान खान के खिलाफ शहजाद टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मामलों को चुनौती देने वाली याचिका को इस्लामाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट उमर शब्बीर ने मंजूरी दे दी।§पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 9 मई की हिंसा से संबंधित दो मामलों में उनके खिलाफ ‘अपर्याप्त सबूत’ का हवाला देते हुए बरी कर दिया।

