֍:सोशल मीडिया पर बॉयकॉट वाले हैशटैग का इस्तेमाल§ֆ:अनुभव सिन्हा द्वारा डायरेक्ट की गई वेब सीरीज ‘IC 814’ में असली आतंकवादियों की पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर इसे काफी ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, इस वेब सीरीज में आतंवादियों के नामों की जगह निक-नेम का इस्तेमाल किया गया है. शो में इनके निक-नेम बर्गर, चीफ, शंकर और भोला रखे गए हैं. इस बात को लेकर लोग शो का विरोध कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स-बॉलीवुड के बॉयकॉट वाले हैशटैग के साथ पोस्ट करने लगे. §֍:कास्टिंग डायरेक्टर ने कही ये बात§ֆ:अब ‘IC 814’ के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने आतंकवादियों और उनके निक-नेम को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने निक-नेम यूज किए थे और शो के लिए बहुत गहन रिसर्च की गई है. मुकेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं हाईजैक करने वालों के नामों को लेकर बहुत सारे ट्वीट पढ़ रहा हूं. हमने प्रॉपर रिसर्च की है. वो एक दूसरे को उन्हीं नामों से बुलाते थे. आप चाहे इन्हें निक-नेम कह लीजिए या नकली नाम या जो कुछ भी आप कहना चाहें.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मल्टीस्टारर कास्ट को प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. मेरी टीम का बहुत शुक्रिया, और खासकर अनुभव सिन्हा का जिन्होंने हम पर विश्वास दिखाया और हमें एक्सप्लोर करने की आजादी दी.’ §सामाजिक समस्याओं पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की ईने वाली फिल्म विवादों में घिर गई है. बता दें कि अनुभव OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ‘IC814’ वेब सीरीज डायरेक्ट की है.

